• Home
  • About Us
  • Contact Us
UNN Live
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • खेल
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • लाफ-इस्टाइल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • खेल
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • लाफ-इस्टाइल
No Result
View All Result
UNN Live
No Result
View All Result
Home अपराध

हलियापुर गांव में भू-माफिया का आतंक! गरीबों में भय का माहौल, क्या 300 लोग होंगे बेघर?

Mayank Shukla by Mayank Shukla
30/07/2021
in अपराध
0 0
0
हलियापुर गांव में भू-माफिया का आतंक! गरीबों में भय का माहौल, क्या 300 लोग होंगे बेघर?
Tweet

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर जिले के हलियापुर गांव में दो भू-माफियाओं ने आतंक मचा रखा है! विजय प्रताप सिंह और अजय प्रताप सिंह सुपुत्र स्वर्गीय भानु प्रताप सिंह ने गांव में लगभग 50 परिवार का जीन मुश्किल कर दिया है।

इन दोनों भाईयों ने पहले 150 साल पुरानी आबादी 683-क और ख को खाता बनवा लिया। इसके बाद दोनों भाईयों ने गरीब परिवार पर जुल्म ढाने की शुरुआत कर दी है। वहीं जमीन की लालच में दोनों भाईयों के द्वारा लगभग 100 साल पुराने रास्ते को भी बंद कर दिया गया है जिससे आम लोगों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है।

भू-माफिया का आतंक!

इन दोनों भाईयों का रसूख कुछ यूं है कि गरीब परिवार जब भी अपने हक की मांग करने हलियापुर थाने पर जाता है तो उन्हें वहां से भगा दिया जाता है। जंगली वर्मा के परिवार को सरकारी आवास मिला लेकिन अजय सिंह ने दबंगई दिखाते हुए उनके घर तक गिरवा दिए साथ ही कुछ विधवा औरतों को भी परेशान करने की खबरें भी सामने आईं हैं।

गरीबों के उजड़े आशियाने

बता दें कि कुछ महीने पहले भी ये परिवार जिले में DM और SDM से मदद की गुहार लगा चुका है उस दौरान मामले को रोक दिया गया था लेकिन, अब एक बार फिर जमीन की भूख दोनों भाईयों में बढ़ चुकी है। गरीब परिवार की मदद करने वाला इस समय गांव में कोई नहीं है और न्याय के लिए 50 परिवारों ने केंद्रीय मंत्री और सांसद स्मृति ईरानी को पत्र भी दिया था लेकिन, अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं है।

बता दें कि हलियापुर थाने में SO रहे अरशद खान से कई बार इन गरीबों ने मदद की गुहार लगाई थी लेकिन SO साहब ने अपनी वर्दी का रौब दिखाते हुए गरीबों के साथ गाली गलौज करके उन्हें थाने से भगा दिया था, फिलहाल 50 परिवार के लगभग 300 लोगों को बेघर होने का डर सता रहा है और अब वो इंसाफ की उम्मीद जिले के DM से लगा रहे हैं।

अपने आशियाने को बचाने के लिए राजेंद्र वर्मा, सालिकराम, रामकृपाल और रामकुमार वर्मा ने सांसद स्मृति ईरानी से न्याय की गुहार लगाई है। इन गरीबों का कहना है कि दीदी स्मृति ईरानी ऐसी सांसद हैं जो केवल वोट मांगने के लिए गांव नहीं आती हैं बल्कि वो अपने लोगों से मिलने के लिए गांव का दौरा करतीं हैं। अब इन गरीबों ने अपने आशियाने को बचाने के लिए सांसद स्मृति ईरानी से गुहार लगाई है।


Tweet
Tags: आबादी बनी खातादबंग कर रहे गरीब को परेशानभू-माफियामामले में जांच जारी
Previous Post

अमेठी में सांसद के आवास का होगा निर्माण.. जोहर ने रखी आधार शिला

Next Post

जानिए कब है सावन में नाग पंचमी का त्योहार और क्या है इसका महत्व?

Mayank Shukla

Mayank Shukla

Next Post
जानिए कब है सावन में नाग पंचमी का  त्योहार और  क्या है इसका महत्व?

जानिए कब है सावन में नाग पंचमी का त्योहार और क्या है इसका महत्व?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सेवानिवृत वयोवृद्ध पूर्व सैनिकों को ECHS का भावनात्मक झटका!
  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया मुंबई का दौरा, क्या निवेशों के दिलों पर सकेंगे राज?
  • MSME’s कर्मचारियों के लिए फायदा, बीमा कवरेज क्यों है जरूरी
  • भाजपा सांसदों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन, ओडिशा में आयुष्मान भारत योजना लागू करवाने की मांग
  • विदेशों में 26/11 हमले के खिलाफ आक्रोश, जापान-अमेरिका में पाकिस्तान दूतावासों के सामने प्रदर्शन

Recent Comments

  • Jitendra on सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया मुंबई का दौरा, क्या निवेशों के दिलों पर सकेंगे राज?
  • मयंक शुक्ला on ‘अग्निवीर’ भारत की एकता के लिए जरूरी, घरेलू आतंकवाद का खात्मा करेंगे ये नौजवान
  • Crypto on हिल स्टेशनों पर हो रही भीड़ से स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी चेतावनी।
  • JamesMum on Golden I ग्रेटर नोएडा की तस्वीर बदलने के लिए तैयार, रियल स्टेट की दुनिया में कंपनी ने मचाया तहलका
  • ChesterPep on Golden I ग्रेटर नोएडा की तस्वीर बदलने के लिए तैयार, रियल स्टेट की दुनिया में कंपनी ने मचाया तहलका

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • करियर
  • कोरोना
  • खेल
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
  • About Us
  • Contact Us

© 2021 UNNILIVE

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • खेल
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • लाफ-इस्टाइल

© 2021 UNNILIVE

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist