• Home
  • About Us
  • Contact Us
UNN Live
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • खेल
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • लाफ-इस्टाइल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • खेल
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • लाफ-इस्टाइल
No Result
View All Result
UNN Live
No Result
View All Result
Home राजनीति

दीदी की ‘ममता’ कांग्रेस के लिए बढ़ी, 10 जनपथ जाकर की सोनिया से मुलाकात

Mayank Shukla by Mayank Shukla
28/07/2021
in राजनीति
0 0
0
दीदी की ‘ममता’ कांग्रेस के लिए बढ़ी, 10 जनपथ जाकर की सोनिया से मुलाकात
Tweet

नई दिल्लीः तीसरी बार बंगाल का रण जीतने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 10 जनपथ जाकर सोनिया गांधी से मुलाकात की है।

सीएम ममता बनर्जी ने कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात करने से पहले बीजेपी के खिलाफ एकजुट होकर मुकाबला करने का मंत्र दिया। सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि जो जिस राज्य में मजबूत हो उसे नेतृत्व देना होगा।

आपको बता दें कि तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद ममता बनर्जी का ये पहली बार दिल्ली दौरा है। मंगलवार को सीएम ममता बनर्जी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ और आनंद शर्मा से मुलाकात की थी।

सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा था कि ममता बनर्जी और उनके बीच रिश्ता काफी करीबी है।

सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की जीडीपी बहुत खराब हो चुकी है और अर्थव्यवस्था अपनी आखिरी सांस ले रही है। पेट्रोल, डीजल और गैस के दामों में बढ़ोत्तरी बता रही है कि खेल अभी खत्म नहीं हुआ और अब पूरे देश में खेल होगा।

2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को घेरने के लिए सीएम ममता बनर्जी की तैयारी अभी से शुरु हो गई है। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद सीएम ममता बनर्जी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, सपा मुखिया अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी नेताओं से मुलाकात करने की योजना है।

आपको बता दें कि 2019 में भी सीएम ममता बनर्जी ने पूरे देश की पार्टियों को बीजेपी के खिलाफ एकजुट किया था। लेकिन, उस दौरान सीएम ममता बनर्जी को सफलता नहीं मिली थी। देखना होगा क्या बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के बल पर विपक्ष इस बार पीएम नरेंद्र मोदी को रोक पाता है या नहीं।

गौरतलब है कि 2014 में जब यूपीए-2 धराशायी हुई थी तो विपक्ष ने महंगाई और भ्रष्टाचार का ढोल खूब पीटा था।


Tweet
Tags: बीजेपी के खिलाफ लड़ाईमहंगाई की मारसीएम ममता बनर्जीसोनिया से की मुलाकात
Previous Post

कोरोना से लड़ने के लिए प्रोटीन है जरूरी, क्या है इसके नेचुरल सोर्स?

Next Post

राजनीतिः AAP के प्रदेश सचिव बने अजीत श्रीवास्तव, संजय सिंह ने दी स्वीकृति

Mayank Shukla

Mayank Shukla

Next Post
राजनीतिः AAP के प्रदेश सचिव बने अजीत श्रीवास्तव, संजय सिंह ने दी स्वीकृति

राजनीतिः AAP के प्रदेश सचिव बने अजीत श्रीवास्तव, संजय सिंह ने दी स्वीकृति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सेवानिवृत वयोवृद्ध पूर्व सैनिकों को ECHS का भावनात्मक झटका!
  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया मुंबई का दौरा, क्या निवेशों के दिलों पर सकेंगे राज?
  • MSME’s कर्मचारियों के लिए फायदा, बीमा कवरेज क्यों है जरूरी
  • भाजपा सांसदों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन, ओडिशा में आयुष्मान भारत योजना लागू करवाने की मांग
  • विदेशों में 26/11 हमले के खिलाफ आक्रोश, जापान-अमेरिका में पाकिस्तान दूतावासों के सामने प्रदर्शन

Recent Comments

  • Jitendra on सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया मुंबई का दौरा, क्या निवेशों के दिलों पर सकेंगे राज?
  • मयंक शुक्ला on ‘अग्निवीर’ भारत की एकता के लिए जरूरी, घरेलू आतंकवाद का खात्मा करेंगे ये नौजवान
  • Crypto on हिल स्टेशनों पर हो रही भीड़ से स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी चेतावनी।
  • JamesMum on Golden I ग्रेटर नोएडा की तस्वीर बदलने के लिए तैयार, रियल स्टेट की दुनिया में कंपनी ने मचाया तहलका
  • ChesterPep on Golden I ग्रेटर नोएडा की तस्वीर बदलने के लिए तैयार, रियल स्टेट की दुनिया में कंपनी ने मचाया तहलका

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • करियर
  • कोरोना
  • खेल
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
  • About Us
  • Contact Us

© 2021 UNNILIVE

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • खेल
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • लाफ-इस्टाइल

© 2021 UNNILIVE

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist