• Home
  • About Us
  • Contact Us
UNN Live
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • खेल
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • लाफ-इस्टाइल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • खेल
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • लाफ-इस्टाइल
No Result
View All Result
UNN Live
No Result
View All Result
Home राष्ट्रीय

सीएम योगी की तुलना इस करिश्माई नेता से, क्या उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए सीएम योगी बने तानाशाह?

Mayank Shukla by Mayank Shukla
24/07/2021
in राष्ट्रीय
0 0
0
सीएम योगी की तुलना इस करिश्माई नेता से, क्या उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए सीएम योगी बने तानाशाह?
Tweet

दिल्लीः उत्तर प्रदेश में जब से योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने हैं तब से वो उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के अपने सपने को पूरा करने में लगे हुए हैं।

सीएम योगी ने अब तक गुड़ों और माफियाओं की 1574 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है। अपने नाम से राज्य में आतंक फैलाने वाले मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद जैसे माफिया जेल में ही रहना पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि माफियाओं की जितनी संपत्ति जब्त हुई हैं उसमें ज्यादातर मुख्तार और अतीक की संपत्ति है।

उत्तर प्रदेश में माफियाओं और गुंडों पर लगातार प्रहार करने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ की तुलना सिंगापुर के पहले प्रधानमंत्री ली क्वान यू से की जा रहा ही।

यूपी के पूर्व DGP रहे प्रकाश सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ की तुलना सिंगापुर के पहले प्रधानमंत्री रहे ली क्वान यू से की है। पूर्व DGP प्रकाश सिंह ने अपनने ट्वीट में लिखा कि, “उत्तर प्रदेश में माफियाओं की 1574 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई है, सीएम योगी उत्तर प्रदेश के ली क्वान यू बनकर उभरे हैं”।

In UP, Mafia property worth Rs 1574 crore has been confiscated. Yogi is emerging as UP's Lee Kuan Yew.

— Prakash Singh (@singh_prakash) July 23, 2021

पूर्व DGP के इस ट्वीट के बाद सिंगापुर के इस करिश्माई नेता को लोगों ने इंटरनेट पर खोजना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि सिंगापुर जो आज विकसित देशों की श्रेणी में आता है उसका मुख्य कारण पहले प्रधानमंत्री ली क्वान यू को ही माना जाता है।

सिंगापुर को आजादी 1965 में मिली थी और इस दौरान वहां भी ऐसे ही माफिया राज हावी था जैसा 2017 से पहले यूपी में था। जिसके बाद वहां के प्रधानमंत्री ली क्वान यू ने अपराधियों और माफियों को सुधरने या फिर सिंगापुर छोड़ने की चेतावनी दी थी और ऐसा नहीं करने पर उन्हें सीधे जहन्नुम भेजने का आदेश दिया था। अपराध को ऐसे रोकने का नतीजा है कि महज 30 सालों में सिंगापुर विकसित देशों की श्रेणी में आ गया।

माफियाओं पर यूपी में 2 बार कार्रवाई

पूर्व DGP प्रकाश सिंह के मुताबिक यूपी में माफियाओं पर दो बार कार्रवाई हुई है। एक बार जब कल्याण सिंह मुख्यमंत्री थे और दूसरी बार तब जब सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने हैं। अन्य मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल में अपराधियों को आश्रय मिला है, किसी सरकार ने माफियाओं पर कार्रवाई नहीं की।

भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने पर कार्रवाई

सिंगापुर के प्रधानमंत्री के सामने बड़ी चुनौती अगर कुछ थी तो वो भ्रष्टाचार था और राजनीति में ऊंची पैठ बना चुके भ्रष्टाचारी। इनसे निपटने के लिए जांच एजेंसी की स्थापना कर उन्हें पूरी स्वतंत्रता दी गई। इसके बाद राजनेताओं, बिजनेसमैन और माफियाओं पर जांच एजेंसी काल बनकर टूट पड़ी। किसी नेता की संपत्ति जब्त हुई तो कई हवालात में हवा खाते नजर आए। इस समय उत्तर प्रदेश में भी सीएम योगी ने विकराल रुख अपना रखा है और किसी भी माफिया और भ्रष्टाचारी पर वो रहम के मूड में नहीं दिख रहे हैं।

आपको बता दें कि ली क्वान यू सिंगापुर के 30 साल प्रधानमंत्री रहे, इन्होंने 1990 में प्रधामंत्री पद छोड़ा और 23 मार्च 2015 को निमोनिया की वजह से इस करिश्माई नेता का निधन हो गया।


Tweet
Tags: उत्तम प्रदेशली कुआन यूसिंगापुरसीएम योगी
Previous Post

पूर्व पीएम ने दी चेतावनी, भारत की अर्थव्यवस्था की राह में होंगे बहुत रोड़े, प्राथमिकताओं में करना होगा सुधार

Next Post

बिग बॉस OTT: की कमान सलमान खान के हाथों से आई करण जौहर के हाथ में।।

Mayank Shukla

Mayank Shukla

Next Post
बिग बॉस OTT: की कमान सलमान खान के हाथों से आई करण जौहर के हाथ में।।

बिग बॉस OTT: की कमान सलमान खान के हाथों से आई करण जौहर के हाथ में।।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सेवानिवृत वयोवृद्ध पूर्व सैनिकों को ECHS का भावनात्मक झटका!
  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया मुंबई का दौरा, क्या निवेशों के दिलों पर सकेंगे राज?
  • MSME’s कर्मचारियों के लिए फायदा, बीमा कवरेज क्यों है जरूरी
  • भाजपा सांसदों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन, ओडिशा में आयुष्मान भारत योजना लागू करवाने की मांग
  • विदेशों में 26/11 हमले के खिलाफ आक्रोश, जापान-अमेरिका में पाकिस्तान दूतावासों के सामने प्रदर्शन

Recent Comments

  • Jitendra on सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया मुंबई का दौरा, क्या निवेशों के दिलों पर सकेंगे राज?
  • मयंक शुक्ला on ‘अग्निवीर’ भारत की एकता के लिए जरूरी, घरेलू आतंकवाद का खात्मा करेंगे ये नौजवान
  • Crypto on हिल स्टेशनों पर हो रही भीड़ से स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी चेतावनी।
  • JamesMum on Golden I ग्रेटर नोएडा की तस्वीर बदलने के लिए तैयार, रियल स्टेट की दुनिया में कंपनी ने मचाया तहलका
  • ChesterPep on Golden I ग्रेटर नोएडा की तस्वीर बदलने के लिए तैयार, रियल स्टेट की दुनिया में कंपनी ने मचाया तहलका

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • करियर
  • कोरोना
  • खेल
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
  • About Us
  • Contact Us

© 2021 UNNILIVE

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • खेल
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • लाफ-इस्टाइल

© 2021 UNNILIVE

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist