• Home
  • About Us
  • Contact Us
UNN Live
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • खेल
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • लाफ-इस्टाइल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • खेल
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • लाफ-इस्टाइल
No Result
View All Result
UNN Live
No Result
View All Result
Home राजनीति

राजनीतिः कांग्रेस पर सिंह का संकट, दो शेरों की लड़ाई में बचेगी पंजाब कांग्रेस, किसको चाहिए कौन सी कुर्सी!

Kunwar Digvijay Singh by Kunwar Digvijay Singh
16/07/2021
in राजनीति, राष्ट्रीय
0 0
1
राजनीतिः कांग्रेस पर सिंह का संकट, दो शेरों की लड़ाई में बचेगी पंजाब कांग्रेस, किसको चाहिए कौन सी कुर्सी!
Tweet

चंडीगढ़ः पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह का नजारा अब सबके समाने खुलकर आ गया है। 2017 में पंजाब में कांग्रेस को अपने दम पर सत्ता में लाने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह की नाराजगी की खबरें आने लगी हैं। इस नाराजगी की मुख्य वजह नवजोत सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने वाली खबरें हैं। सूत्रों से मिली जनाकारी के अनुसार सिद्धू का बढ़ने से नाराज कैप्टन ने एक आपात बैठक बुलाई है और इस बैठक में कोई बड़ा फैसला हो सकता है। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत कहना है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिद्धू आलाकमान की बात मानने को तैयार हैं। कांग्रेस पंजाब में 2022 का चुनाव कैप्टन के नेतृत्व में ही लड़ेगी। हरीश रावत के इस बयान के बाद तो सिद्धू को पंजाब कांग्रेस प्रधान बनाने की अटकलें तेज हो गईं। सोशल मीडिया पर सिद्धू को बधाइयां भी मिलने लगीं लेकिन, शाम होते-होते माहौल ज्यादा गर्भ हो गया।  

नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की खबरों से नाराज कैप्टन के इस्तीफे की अफवाह उड़ गई। जिसके बाद सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार ने तुरंत इसका खंडन भी किया।

अपने खेमे के नेताओं के साथ सिद्धू ने की बैठक

कैप्टन की नाराजगी को देखते हुए आग बबूला सिद्धू ने चंडीगढ़ में उनका साथ देने वाले कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के साथ आगे की रणनीति तैयार की। बैठक में फैसला लिया गया कि सिद्धु एक-दो दिन में कांग्रेस हाईकमान से बात करेंगे इसके बाद कोई निर्णय लिया जाएगा।

इस बैठक के बाद पंजाब में राजनीति का पारा और तेजी से बढ़ गया, सिद्धु गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे कैबिनेट मंत्री सुखविंदर सिंह रंधावा के आवास पर पहुंचे। सिद्धू के पहुंचने के कुछ ही देर में वहां कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, चरनजीत सिंह चन्नी और सुखविंदर सिंह सरकारिया भी पहुंच गए, और फिर सिद्धू गुट के विधायक परगट सिंह, कुशलदीप, सुखजीत सिंह, वरिंदर मीत सिंह, कुलवीर जीरा और कुलजीत सिंह रंधावा के सरकारी आवास पर पहुंच गए।

कैप्टन सिंह ने भी आपात बैठक बुलाई

सूत्रों के हवाले से खबर मिली कि सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक आपात बैठक बुला ली है। इस बैठक में सीएम के राजनीतिक सलाहकार प्रशांत किशोर भी मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि प्रशांत किशोर राहुल गांधी का संदेश देंगे और नवजोत सिद्धू के बारे में भी कुछ जानकारी भी लेंगे। आपको बता दें कि ये बैठक देर रात सीएम के चंडीगढ़ आवास पर होगी।

कैप्टन नहीं बनाना चाहते सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष

सूत्रों की माने तो सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष नहीं बनाने पर अड़ हुए हैं। वह इस पद पर एक हिंदू नेता को बैठाना चाहते हैं, बताया जा रहा है कि हाईकमान से बात कर कैप्टन ने अपनी नाराजगी भी जाहिर कर दी है। 


Tweet
Tags: पीके लगाएंगे बेड़ा पारसंकट में कांग्रेस
Previous Post

अयोध्या : फकीरे राम मंदिर के खरीद-फरोख्त को लेकर चंपत राय पर केस दर्ज, जानिए क्या है ये मामला ?

Next Post

बढ़ाना चाहते हैं अपने चेहरे की चमक, तो लगाएं ये जल दिन में एक बार?

Kunwar Digvijay Singh

Kunwar Digvijay Singh

Next Post
बढ़ाना चाहते हैं अपने चेहरे की चमक, तो लगाएं ये जल दिन में एक बार?

बढ़ाना चाहते हैं अपने चेहरे की चमक, तो लगाएं ये जल दिन में एक बार?

Comments 1

  1. Mayank shukla says:
    2 years ago

    Super

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सेवानिवृत वयोवृद्ध पूर्व सैनिकों को ECHS का भावनात्मक झटका!
  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया मुंबई का दौरा, क्या निवेशों के दिलों पर सकेंगे राज?
  • MSME’s कर्मचारियों के लिए फायदा, बीमा कवरेज क्यों है जरूरी
  • भाजपा सांसदों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन, ओडिशा में आयुष्मान भारत योजना लागू करवाने की मांग
  • विदेशों में 26/11 हमले के खिलाफ आक्रोश, जापान-अमेरिका में पाकिस्तान दूतावासों के सामने प्रदर्शन

Recent Comments

  • Jitendra on सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया मुंबई का दौरा, क्या निवेशों के दिलों पर सकेंगे राज?
  • मयंक शुक्ला on ‘अग्निवीर’ भारत की एकता के लिए जरूरी, घरेलू आतंकवाद का खात्मा करेंगे ये नौजवान
  • Crypto on हिल स्टेशनों पर हो रही भीड़ से स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी चेतावनी।
  • JamesMum on Golden I ग्रेटर नोएडा की तस्वीर बदलने के लिए तैयार, रियल स्टेट की दुनिया में कंपनी ने मचाया तहलका
  • ChesterPep on Golden I ग्रेटर नोएडा की तस्वीर बदलने के लिए तैयार, रियल स्टेट की दुनिया में कंपनी ने मचाया तहलका

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • करियर
  • कोरोना
  • खेल
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
  • About Us
  • Contact Us

© 2021 UNNILIVE

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • खेल
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • लाफ-इस्टाइल

© 2021 UNNILIVE

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist